अगले 2 घंटे में पहुंचेगा ‘फेनी’ धूलभरी आंधी के साथ बारिश भी


बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘फेनी’ की रफ्तार 100 किमी से उत्तर बिहार तक आते-आते 60 से 70 किमी होने का अंदेशा है। तूफान के मद्देनजर जिला कृषि विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है। किसानों को गेहूं समेत अन्य फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है। उधर, लगातार गर्म दिन का सिलसिला 2 मई को भी जारी रहा। विगत छह साल में गुरुवार भी सर्वाधिक गर्म दिन रहा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के मौसम वैज्ञानिक डॉ. गुलाब सिंह ने जानकारी दी कि शुक्रवार को ‘फेनी’ ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट पर दस्तक देगा।

इस समुद्री तूफान का असर तटीय राज्यों तक ही सीमित नहीं रहेगा। बल्कि उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड से लेकर झारखंड व पश्चिमी बंगाल तक इसकी चपेट में रहेंगे। बंगाल की वेसेंट्रल खाड़ी के ऊपर अत्यधिक गंभीर चक्रवाती तूफान ‘फेनीÓ प्रोन पिछले छह घंटे में लगभग 17 किमी की गति के साथ उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ गया है। 2 मई को पश्चिमी केंद्र के करीब दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर केंद्रित हो गया। अक्षांश 17.1 एन और देशांतर 84.8 ई के पास बंगाल की खाड़ी, पुरी (ओडिशा ) से लगभग 320 किमी दक्षिण-पश्चिम में विशाखापट्टनम से 610 किमी पूर्व – दक्षिण पूर्व और पश्चिम बंगाल दीघा के 610 किमी दक्षिण पश्चिम में स्थित है।

लैंडफॉल के बाद सिस्टम उत्तर पूर्व की ओर बढऩा जारी रहेगा। धीरे धीरे यह तूफान कमजोर हो सकता है। और पश्चिम बंगाल में 90-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चक्रवाती तूफान के रूप में प्रवेश कर सकता है। बिहार में इसकी गति 60 से 70 किमी प्रति घंटे की हो सकती है। राज्य में पश्चिम बंगाल से सटे जिलों में अधिक असर और उत्तर बिहार में आंशिक असर पडऩे का अंदेशा है। मुजफ्फरपुर में धूल भरी आंधी के साथ बारिश का अंदेशा है। गेहूं की कटाई और दौनी के बाद फसल को सुरक्षित स्थानों पर रखवा दिया जाए। फिलहाल खड़ी फसलों की सिंचाई न की जाए।