हत्या के आरोपी फुलहारा गांव से गिरफ्तार।


आज़ाद इदरीसी हसनपुर प्रतिनिधि

थाना कांड संख्या 23/20 हत्या के आरोपी फुलहारा गांव के रोहित दास को खरहैया से हसनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया।उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कांड संख्या 23/20 के आरोपी के गांव में खुलेआम घूम रहा है। जिसे कांड के अनुसंधानक अजीत कुमार ने उसे खरहैया से पकड़ा। उन्होंने जानकारी दी कि वह काफी समय से फरार चल रहा था। विदित हो कि फुलहरा गांव के ही बैजनाथ कमती के हत्या का आरोप में रोहित दास को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में मृतक की पत्नी रंजना देवी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।जिसमें बताया गया था की 26 जनवरी 20 को रात में गांव के ही लोग घर से बुलाकर ले गए थे। लेकिन घर नहीं लौटने के बाद खोजबीन करने पर पता नहीं चला। अगली सुबह गांव के ही एक खेत की मेढ़ पर जख्मी अवस्था में उसे देखा गया। जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए बाहर ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी थी।

इस घटना से जुडी सभी जानकारी आप तक लहर खबर लेकर आता रहेगा , आप से उम्मीद है की रोजाना इस खबर पर अपडेट पाने के लिए जरूर लॉग इन करें.