रालोसपा के राज्य परिषद सदस्य रंजीत कुमार ने प्रधानमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप, मांगा इस्तीफ़ा।

ताजपुर /समस्तीपुर (अब्दुल कादिर) 21 जुलाई । राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राज्य परिषद् सदस्य मोहिउद्दीननगर विधान सभा सह जिला सचिव रालोसपा समस्तीपुर रंजीत कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि हिन्दुस्तान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का स्टेटमेंट आता है कि रेलवे में नौकरी समाप्त और जो लोग कार्यरत हैं वे स्वेच्छा से 50 % लोग सरेंडर करे, (V. R. S) ले कर घर चले जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी रेलवे को निजीकरण करने के लिए पुरी तत्परता निभा रहे हैं। हिन्दुस्तान का एक एक नागरिक अपना किमती वोट दे कर नरेन्द्र मोदी जी को हिन्दुस्तान का प्रधानमंत्री बनाया । हिन्दुस्तान की रक्षा व सुरक्षा के लिए, हिन्दुस्तान के सर्वागीण विकास के लिए। मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हिन्दुस्तान की जनता को धोखा दे रहे हैं। हिन्दुस्तान वासियों के साथ छल कर रहे हैं। भारत के रेल मंत्री पियूष गोयल भी हिन्दुस्तान वासियों के साथ धोखा दे रहे हैं। हिन्दुस्तान के लोगों के साथ छल कर रहे हैं। हिन्दुस्तान के रेलवे का विकास नहीं कर रहे हैं। रेल मंत्री पियूष गोयल अपने सर्वागीण विकास मे लगे हुए हैं। पियूष गोयल को रेल मंत्री इस लिए बनाया गया है कि उचित समय रहते हुए रेलवे का सर्वागीण विकास कैसे हो। मगर ये भी दिग्भ्रमित हो चुके हैं। रेल मंत्री का भी स्वविवेक काम नहीं कर रहा है। इस लिए रेलवे से नौकरी समाप्त करने की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं करतें । आज रेलवे को चंद लोगों के हवाले हाथों में गृरवी रखने की बात की जा रही है। निजी कंपनियों के हवाले हाथों में रखना भारत सरकार चाह रही हैं। निजीकरण व प्राईवेटाइजेशन की बात प्रधानमंत्री व रेल मंत्री के द्वारा किया जा रहा है। जो यह उचित नहीं है। देश हित में नहीं है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री पियूष गोयल जी से कहना चाहता हूँ कि रेलवे आपसे या आपके मंत्री या आपके सरकार से नहीं संभल रहा है। तो आप अपने पद से इस्तीफा दे। हिन्दुस्तान की जनता देख रहीं हैं टक टकी भरी निगाहें से कि आप देश को किस ओर ले जाना चाहते हैं और ले भी जा रहे हैं। आप कुछ चंद लोगों के लिए काम करते हैं। देश के खातीर नहीं। चंद उद्योग पतीयें के लिए काम करते हैं। हिन्दुस्तान वासियों के लिए नहीं। तो आप चंद उद्योग पतीयो के लिए मत सोचिए। चंद लोगों के लिए मत सोचिए। हिन्दुस्तान के अवाम की चिंता किजीए। उन्ही के कृपा से आज आप प्रधानमंत्री हैं। रेल मंत्री हैं। अन्यथा चंद लोग आपको कुछ नहीं बना सकता है। आज आपके उपर से लोगों का भरोसा उठता जा रहा है। हर समय अपनी मनमानी करना उचित नहीं है,अनुचित है। हिन्दुस्तान के हितों में काम किजीए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व रेल मंत्री पियूष गोयल जी भारत सरकार रेलवे का निजीकरण मत किजीए। पूर्व में जो भी निजीकरण का आदेश दिया गया है। उस अध्यादेश को वापस लिया जाय और उसको रद्द कर दिया जाय। उदाहरण स्वरूप तेजस एक्सप्रेस ट्रेन चल रहा हैं दिल्ली से, आखिर ये ट्रेन कैसे चल रहा हैं। इनको किसने किसके मर्जी से चलाने का आदेश दिया गया है। आखिर क्यों। इनको किसने आदेश दिया है। यह सब अब नहीं चलेगा। पटरी हमारा, रेल तुम्हारा यह सब नहीं चलेगा। अब पटरी हमारा, रेल हमारा ही चलेगा। जो पूर्व में व्यवस्था थी। वहीं व्यवस्था चलेगा। अन्यथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व रेल मंत्री पियूष गोयल जी व भारत सरकार इस्तीफा दे। निजीकरण नहीं चलेगा, प्राईवेटाइजेशन नहीं चलेगा। बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी एनडीए सरकार के पार्ट एण्ड पार्टनर हैं वे सब कुछ देख रहे हैं सब कुछ जान रहे हैं और चुप चाप मुह बंद किए हुए हैं। आखिर क्यों। बिहार के लोगों की चिंता इनको नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को अपनी चिंता है कि हमारा कुर्सी कैसे बचे। आज नीतीश कुमार जी कुर्सी बचाने की राजनीति कर रहे हैं। इस लिए चुप चाप मुह बंद किए हुए हैं। नीतीश कुमार जी भी बिहार का विकास नहीं चाहते हैं। नीतीश कुमार भी बिहार व हिन्दुस्तान को गर्त में मिलने में लगे हुए हैं। इस लिए मैं बिहार व हिन्दुस्तान के अवाम से कहना चाहता हूँ कि आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव वर्ष 2020 में आप एक बार राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी के उपर भरोसा कर के अपनी किमती एक – एक वोट दे कर बिहार का नेतृत्व सौंपे और बिहार का मुख्यमंत्री बना कर। बिहार का सर्वागीण विकास करावे। बिहार व हिन्दुस्तान को बर्बाद होने से बचाए ।