डीजल -पेट्रोल मूल्यवृद्धि के विरोध में प्रदर्शन के साथ समस्तीपुर जिले की सभी महतवपूर्ण ख़बरें

ताजपुर /समस्तीपुर (अब्दुल कादिर) 04 जुलाई । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमिटी एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आदेश के आलोक में प्रखंड कांग्रेस कमिटी ताजपुर के प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मालिक के अध्यक्षता में केन्द्र सरकार द्वारा दिनानोदिन डीजल- पेट्रोल के कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ एकदिवसीय धरना एवं प्रदर्शन का कार्यक्रम अर्जित किया गया।
तत उपरान्त विभिन्न मार्गों से होते हुए प्रखंड कार्यालय ताजपुर में प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम विभिन्न मांगों समेत डीजल – पेट्रोल के कीमतों में बढ़ोतरी को समाप्त कराने की मांग पत्र प्रखंड पदाधिकारी को सौंपा गया।।
धरना स्थल पर शहीद सैनिकों के सम्मान में दो मिनट का मौन धारण किया गया।।
मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कपिल देव उपाध्याय, श्याम प्रसाद केशरी, अबु हैदर, विनोद कुमार झा, मोईन रजा, मो० ईसराफिल, मो० मकबूल, संजय राय, सुरेंद्र महतो, महफूज आलम, मो० एकबार, शैलेंद्र कुमार सोनू, मो० आजम, मो० रकीब, मो० समसुल मो० मुराद समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।।

जन्मदिन पर किया पौधा रोपण

समस्तीपुर (एमएन आज़ाद,लहर न्यूज़ )। जिले के दूधपुरा पंचायत के प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के कार्यालय परिसर में संजना संकल्प फाउंडेशन की युवा सचिव सुश्री संजू शर्मा के 24 वे जन्म दिवस पर 24 महोगनी आम और सागवान के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र के सचिव सुरेंद्र कुमार,जिला एनजीओ संघ के सचिव संजय कुमार बब्लू, ग्रामीण समाज कल्याण संस्थान के सचिव रवि रंजन भारद्वाज, आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा, इडेन वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव बृज किशोर कुमार, दधीचि सेवा संस्थान के सचिव डॉ0 हरिशंकर झा, चाईल्ड लाईन की समन्वयक माला कुमारी, शिक्षाविद सह पूर्व प्रधानाध्यापिका वीणा कुमारी, सिया शरण शर्मा, राम दयाल दास, कम्युनिस्ट नेता नवल किशोर तिवारी, प्रभा तिवारी, संजना संकल्प फाउंडेशन के केशव कुमार आदि लोगों ने जन्मदिन के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए इस प्रकार के कार्यों की सराहना किया।

मुकेश सहनी करेंगे डिजिटल रैली रविवार को

 समस्तीपुर (एमएन आज़ाद,लहर न्यूज़)। जिले के वारिसनगर प्रखंड के अंतर्गत गोही, रामपुरविशुन, पुरनाही व हांसा गांव में वीआईपी की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सह वसंतपुररमणी पैक्स अध्यक्ष शंकर चौधरी ने की। बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा 5 जुलाई रविवार को 11 बजे अपराहन मिशन 2020 बिहार विधानसभा फेसबुक लाईव पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी कार्यकर्ता से सीधे जुड़ेंगे, इस फेसबुक लाईव कार्यक्रम को जनजन का कार्यक्रम बनाने का निर्णय लिया गया। मौके पर सुमित कुमार चौधरी, हरेराम सहनी,विक्रम कुमार चौधरी, राजीव सहनी, शिवजी सहनी, जयराम कुमार, विपनी कुमार, उदय राय,रामसकल सहनी, पंकज कुमार आदि मौजूद थे।

 डीपीओ का निधन,अपूर्णीय क्षति

समस्तीपुर (एमएन आज़ाद,लहर न्यूज़)। माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता कार्यालय पर निवर्तमान डीपीओ सुनील कुमार तिवारी के निधन पर शोक सभा आयोजित कर दो मिनट मौन धारण कर श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि दी गयी। प्रधान लिपिक राकेश कुमार दुबे ने कहा कि निवर्तमान डीपीओ कोरोना वायरस की चपेट में आने के कारण महिनों भर उनका ईलाज चल रहा था। उनका निधन पुरे शिक्षा विभाग के लिए अपूर्णीय क्षति है। केआरपी देव कुमार ने कहा कि निवर्तमान डीपीओ का असमय जाना हृदय को झकझोरने वाला पल है। सरल, विनीत, मधुरभाषी, प्रसन्नचित्त रहना ये सभी गुण उनमें था। ऐसे व्यक्तित्व के लोग मिलना बहुत ही दुर्लभ होता है। इस दु:ख की घड़ी में उपस्थित एसआरजी मधुरेन्द्र दत्त शर्मा, प्रधान लिपिक राकेश कुमार दुबे, लिपिक चन्द्र भूषण प्रसाद, विरेंद्र कुमार, सुशील कुमार सिंहा, महेश दास, रजनीश कुमार, अजित कुमार सिंह, लाल बहादुर राय, केआरपी देव कुमार, रमेश कुमार, शिक्षा सेवक विनोद कुमार, अनिल कुमार महतो, कैलाश रजक, चंदन कुमार, रामवृक्ष सदा, नरेश रजक आदि ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति एवं उनके परिवार को सहन शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना किया।

 पांच दिवसीय महायज्ञ सम्पन्न

समस्तीपुर (एमएन आज़ाद,लहर न्यूज़)। जिले के हरपुर एलौथ पंचायत में वास्तु बिहार परिसर में नव निर्मित श्रीराम जानकी मनोकामना महादेव मंदिर में आयोजित 5 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में आज पांचवे दिन शनिवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। समापन समारोह में यज्ञ स्थल पर हवन यज्ञ, विवाह कीर्तन और भण्डारे का आयोजन किया गया। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहले हवन यज्ञ में आहुति डाली और फिर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया। वहीं आचार्य ने कहा कि हवन यज्ञ से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है। दुर्गुणों की बजाय सद्गुणों के द्वार खुलते हैं। यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। वहीं उन्होंने आगे कहा कि प्रसाद तीन अक्षर से मिलकर बना है। पहला प्र का अर्थ प्रभु, दूसरा सा का अर्थ साक्षात व तीसरा द का अर्थ होता है दर्शन। जिसे हम सब प्रसाद कहते हैं। हर कथा या अनुष्ठान का तत्वसार होता है जो मन बुद्धि व चित को निर्मल कर देता है। मनुष्य शरीर भी भगवान का दिया हुआ सर्वश्रेष्ठ प्रसाद है। जीवन में प्रसाद का अपमान करने से भगवान का ही अपमान होता है। भगवान का लगाए गए भोग का बचा हुआ शेष भाग मनुष्यों के लिए प्रसाद बन जाता है। यज्ञ को संपन्न करवाने में हरेन्द्र कुमार, अमित कुमार, प्रशांत कुमार , शिवेश कुमार, संजीव कुमार, अंकज नारायण सिन्हा , सौम्य चक्रवर्ती, अभिषेक कुमार, राकेश कुमार सिन्हा, अजय कुमार, सुनील कुमार दुबे, जितेन्द्र कुमार, विकास कुमार, विपीन सिंह, मुकेश कुमार, विजय सिंह, शिवनंदन कुमार तथा घनश्याम कुमार सहित दर्जनों स्थानीय लोगो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।