करीब आधी सदी बाद कांग्रेस को मिला नया मुख्यालय

File Photo
असमा खान की रिपोर्ट
कांग्रेस का मुख्यालय 24 अकबर रोड आखिरकार कोटला दिल्ली शिफ्ट हो गया। करीब आधी सदी मुख्यालय रहने के बाद 9 कोटला 5 मंज़िला बनी इमारत में कांग्रेस का मुख्यालय एक बार फिर स्थापित हुआ।
दरअससल 8 कमरों वाला 24 अकबर रोड बंगला 1978 में कांग्रेस से आंध्र प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित सदस्य जी वेंकट स्वामी को आबंटित हुआ था। तब कांग्रेस सत्ता में नहीं थी। इंदिरा गांधी और संजय गांधी भी उस वक्त 1977 में लोकसभा का इलेक्शन हार चुके थे। तब इसी अकबर रोड को कांग्रेस का अस्थाई और फिर स्थाई हेड आफिस बना दिया गया। 24 अकबर रोड को 1960 के दशक में बर्मा हाऊस भी कहते थे। दरअसल म्यंमार (पहले बर्मा) के राजदूत को भारत में यही बंगला सरकारी आवास के रूप में आबंटित किया जाता था। 24 अकबर रोड यानी अखिल भारतीय कांग्रेस के मुख्यालय का अपना एक अलग इतिहास है. जिसे जानना रोचक है, इस मुख्यालय ने इंदिरा गांधी से लेकर सोनिया गांधी तक कई उतार चढ़ाव देखें हैं.
दरअसल आठ कमरों का यह बंगला 1911 से 1925 के बीच सर एडविन लुटियंस ने बनवाया था. कांग्रेस मुख्यालय बनाए जाने से पहले यह बंगला इंदिरा गांधी के करीबी और वफादार राज्यसभा सांसद जी. व्यंकटेश्वर के नाम आवंटित था. उनसे पहले यह बंगला दो साल के लिए नेहरू के दौर में म्यामार के राजदूत रहे नोबेल पुरुस्कार प्राप्त आँग सान सु कई को आवंटित था. इस बंगले के जिस कमरे में राहुल गांधी का कार्यालय है वह सु कई की पुत्री को बेहद पंसद था क्योंकि वहां पर एक बड़ा पियानों रखा हुआ था। आजादी मिलने के बाद से कांग्रेस का मुख्यालय 7 जतंर मंतर हुआ करता था. बाद में इंदिरा गांधी ने विंडसर प्लेस को अपना अस्थाई पार्टी ऑफिस बनाया, जो नेहरू सरकार में उपमंत्री रहे एम.वी. कृष्णाप्पा का आवास था. वहां से कांग्रेस मुख्यालय को 5 राजेन्द्र प्रसाद रोड ले जाया गया और 1978 में कांग्रेस का स्थाई कार्यालय 24 अकबर रोड बन गया.
रोचक यह है कि जब 24 अकबर रोड को चुना गया तो उस बंगले का सबसे बड़ा कमरा डायनिंग कम लिविंग रूम था. जिसे कांग्रेस अध्यक्ष कार्यालय के लिए चुना गया. उस वक्त इस कमरे में केवल एक बेंत वाली कुर्सी और छोटी मेज रखी थी। कांग्रेस मुख्यालय की सबसे खास बात यह है कि इसका एक पिछला दरवाजा 10 जनपथ से मिला हुआ है, जो उस वक्त युवा कांग्रेस का मुख्यालय हुआ करता था और अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का निवास है।