वास्थ्य विभाग ने डेंगू के कारण हुयी मौतों का सही विवरण किया जारी

डेंगू के कारण हुयी मौतों के भ्रामक सूचना का किया खंडन
राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में डेंगू की निःशुल्क जाँच सुविधा उपलब्ध
पटना/ 17 अक्टूबर: स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के कारण हुयी मौतों का सही विवरण शुक्रवार को जारी किया है। विगत कई दिनों से समाचार पत्रों में डेंगू से मृत्यु की खबरों के नियमित प्रकाशित किए जाने को ध्यान में रखते हुए यह विवरण जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गयी पड़ताल से ज्ञात हुआ है कि कई लोगों की मृत्यु डेंगू से नहीं हुयी है, लेकिन भ्रामक सूचना के कारण इसे डेंगू के कारण हुयी मौतों में शामिल किया गया है। इसको लेकर विगत दिनों समाचार पत्रों में प्रकाशित डेंगू से मृत्यु के खबरों का खंडन किया है। साथ ही मौत की सही वजह के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई गयी है।
केस-1 : मखनिया कुआँ के एक निजी अस्पताल में 65 वर्षीय रतनलाल पेट दर्द, कमजोरी एवं उल्टी की शिकायत पर 11 अक्टूबर को भर्ती हुए थे। परामर्श पत्र में बुखार होने की बात भी नहीं दर्ज है। सतह ही इनका डेंगू जाँच भी नहीं किया गया था।
केस-2 : 17 अक्टूबर को पुलिस लाइन में पदस्थापित एक जमादार तथा एक सिपाही की मौत के संबंध में हिंदुस्तान समाचार पत्र के पटना संस्करण में लिवर एवं किडनी की बीमारी होने की बात काही गयी है। जबकि अन्य समाचार पत्र इसे डेंगू के कारण मृत्यु बता रहे हैं।
केस-3: पटना के वार्ड संख्या 27 क निवासी अभिनव की डेंगू के कारण मृत्यु की ख़बर पर संबंधित समाचार पत्र के संपादक के संपर्क करने पर संवाददाता से बात करने का अश्वासन दिया गया। बार-बार संपर्क करने पर भी संवाददाता से बात नहीं हो सकी। पुनः वार्ड संख्या 27 के वार्ड पार्षद से संपर्क करने पर बताया गया कि इस नाम के किसी मरीज कि मृत्यु कि सूचना उन्हें नहीं है।
केस-4: पटना के पाटलिपुत्रा कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में डेंगू से 15 अक्टूबर को हुयी मृत्यु पर संबंधित चिकित्सक एवं अस्पताल निदेशक से बात कि गयी एवं सूचित किया गया कि मृत्यु का कारण हृदय रोग है, ना की डेंगू।
निःशुल्क जाँच की सुविधा उपलब्ध : स्वास्थ्य विभाग ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिए आम लोगों को डेंगू के विषय में फैलाई जा रही भ्रामक जानकारी एवं सूचनाओं के प्रति सचेत रहने की हिदायत दी है। यह संदेश दिया गया है कि डेंगू के लक्षण दिखने पर इसकी सर्वप्रथम जाँच कराएं। राजय के सभी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों में एलिजा बेस्ड एनएस1 एवं आईजीएम किट से डेंगू की निःशुल्क जाँच की सुविधा उपलब्ध कराई गयी है।