कल्याणपुर प्रखंड के 11 पंचायतों में घुसा बाढ़ का पानी, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

- बाढ़ राहत के लिए पंचायत वार नामित किए गए प्रभारी पदाधिकारी
प्रति 50 व्यक्ति पर सामुदायिक रसोई की होगी स्थापना,निशुल्क नाव परिचालन प्लास्टिक वितरण एवं चापाकल मरम्मती के लिए जिलाधिकारी ने दिए आदेश
आज दिनांक 25.07.2020 को जिला पदाधिकारी नेअपर समहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं अन्य के साथ कल्याणपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात बाढ़ प्रभावित पंचायतों के जन प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी ने प्रखंड कार्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय कल्याणपुर में बैठक की। 11 पंचायतों में बाढ़ का असर, 05 पंचायत लगभग पूर्ण प्रभावित जबकि 06 में आंशिक असर, दी गई जानकारी के अनुसार कलौंजर पंचायत का वार्ड 1-13, नामापुर पंचायत का वार्ड 1-13, तीरा पंचायत का वार्ड 1-13 , खरसंड पश्चिम पंचायत का वार्ड 1-13, सोरमार पंचायत का वार्ड 1-2, खरसंड पूर्वी पंचायत का वार्ड 1, बरहेतापंचायत का वार्ड 1,2,3, हजपुरवा पंचायत का वार्ड1, मालीनगर पंचायत का वार्ड 1, सैदपुर पंचायत का वार्ड 1बेलसंडी पंचायत का 45 घर, कुढ़वा पंचायत का 45 घर, बाढ़ प्रभावित पंचायतों में पंचायत वार प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को मिली प्रभारी पदाधिकारी की जिम्मेदारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार कलौंजर के प्रभारी पदाधिकारी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एमओ
नामापुर के लिए प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सोरमार के लिए प्रखंड कृषि पदाधिकारी
तीरा के लिए कनीय अभियंता खरसंड पूर्वी एवं पश्चिम के लिए बाल विकास परियोजना पदाधिकारी
बरहेता के लिए प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को मिली जिम्मेदारी बाढ़ से प्रभावित समुदाय के सहयोग के लिए जिलाधिकारी के निर्देश के अनुसार कम्युनिटी किचेन होगा आरंभ
सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रति 50 लोग परएक कम्युनिटी किचेन आरंभ करने का निदेश संबंधित प्रभारी पदाधिकारी को दिया गया और बांध के क्षेत्र में प्रखंड विकास पदाधिकारी को कम्युनिटी किचेन चलाने का निदेश दिया गया। नावों का निबंधन/परिचालन/निशुल्क सेवा- निबंधन हेतु अनुमंडल पदाधिकारी को निदेश दिया गया और नवों की सेवा निशुल्क है। नाविकों द्वारा निशुल्क सेवा नहीं देने की शिकायत आने पर उनपर प्राथमिकी दर्ज कराया जाएगा।

प्लास्टिक का वितरण- सभी प्रभावित क्षेत्र में प्लास्टिक का वितरण सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया। तत्काल प्रभाव से कलौंजार, नामापुर और तीरा को 500 प्लास्टिक शीट देने का निर्देश दिया गया। पेयजल एवं शौचालय कि सुविधा सुनिश्चित करेगी पीएचईडी पीएचईडी द्वारा बाढ़ प्रभावित पंचायतों के बांध क्षेत्रों में चापाकाल, शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निदेश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया। पशु शरण स्थल पर सुनिश्चित हो सुविधा पशुओं को रखने, चारा एवं औषधि/टीका की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। प्रतिदिन आयोजित होंगे स्वास्थ्य शिविर स्वास्थ्य शिविर के संबंध में एमओआइसी को दैनिक रूप से प्रभावित क्षेत्र में शिविर आयोजित करने का निदेश दिया गया और साथ ही पर्याप्त मात्रा में हैलोजेन टैबलेट, ओ आर एस, आदि का वितरण होना तय किया गया। एवं एसडीआरएफ गश्ती दल को प्रतिदिन प्रभावित क्षेत्रों में तैनात रहने का एवं किसी आकस्मिक सेवा में प्रखंड विकास पदाधिकारी के निदेश पर सहयोग करने का निर्देश दिया गया।